झारखंड के ज्वलंत मुद्दों को लेकर विस मार्च 24 को

झारखंड के ज्वलंत मुद्दों को लेकर झारखंड राज्य विस्थापित संघर्ष मोर्चा सह पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता के नेतृत्व में 24 मार्च को झारखंड विधानसभा का मार्च किया जायेगा.

हजारीबाग. झारखंड के ज्वलंत मुद्दों को लेकर झारखंड राज्य विस्थापित संघर्ष मोर्चा सह पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता के नेतृत्व में 24 मार्च को झारखंड विधानसभा का मार्च किया जायेगा. कार्यक्रम को लेकर भुवनेश्वर मेहता ने बताया कि विस्थापन एवं नियोजन नीति बनाने एवं विस्थापन आयोग का गठ करने, भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 को लागू करने एवं उपजाऊ जमीन का अधिग्रहण नहीं करने, हजारीबाग जिले के कई कोल ब्लॉक आवंटन को रद्द करने, गैर मजरूआ जमीन की भूमि बैंक को रद्द करने एवं दखल कब्जा एवं बन्दोबस्त जमीन का रसीद चालू करने, अधिग्रहण होने पर रैयती का मान्यता देकर मुआवजा एवं अन्य सुविधा देने, उद्योग में जरूरत से अधिक अधिग्रहण किये गये जमीन किसानों को वापस करने, जेल की बाध्यता खत्म कर सभी आंदोलनकारियों को पचास-पचास हजार रुपये सम्मान राशि देने संबंधी कई मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव कार्यक्रम होगा. कार्यक्रम बिरसा चौक रांची स्थित भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विधान सभा मार्च किया जायेगा. मौके पर झारखंड राज्य स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद, खतियानी परिवार के केन्द्रीय महासचिव मो हकीम, किसान सभा के नेता अब्दुल मजीद अंसारी, सीपीआई के सह सचिव निजाम अंसारी, सीपीआई के वरिष्ठ नेता सह पूर्व मुखिया महेंद्र राम उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Praveen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >