वाहन चोर गिरोह के आधा दर्जन चोर हजारीबाग में गिरफ्तार, एक स्कॉर्पियो जब्त

Hazaribagh: हजारीबाग पुलिस ने एक बड़े वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. गिरोह के 6 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से एक बिहार रजिस्ट्रेशन नंबर का स्कॉर्पियो जब्त किया है.

शंकर प्रसाद
Hazaribagh: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के छह चोरों को हजारीबाग पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपियों के पास एक चोरी की स्काॉर्पियो (BR 10AN 1191) को पुलिस ने जब्त किया है. गिरफ्तार आरोपियों मे बिहार रोहतास निवासी असरफ अली उर्फ यशरब अली उर्फ पप्पू खान, शेखराज, औरंगाबाद के विवेक कुमार, नालंदा दीदारगंज के मो जोनी, झारखंड पलामू हरिहर गंज के विकास कुमार, हजारीबाग मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शेखा गांव निवासी जितेंद्र कुमार मेहता उर्फ छोटू का नाम शामिल है. सभी आरोपियों का मेडिकल जांच कराकर उन्हें जेल भेज दिया गया है.

एंटी क्राइम चेकिंग में पकड़े गये वाहन चोर

एडिशनल एसपी सह मुख्यालय डीएसपी अमीत कुमार ने बताया कि पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी को देखते ही एक स्कार्पियो वाहन बेरियर तोड़कर पेलावल की ओर तेज गति से भाग रहा था. इसकी सूचना लोहसिंघना पुलिस ने पेलावल पुलिस को दी. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सदर एसडीपीओ अमीत आनंद के नेतृत्व मे छापेमारी की गयी. इस क्रम में पुलिस ने गदोखर मोड़ के पास बेरियर लगाकर स्कॉर्पियो को रोक लिया. स्कार्पियो मे बैठे सभी लोगों से पेलावल ओपी में ले जाकर पूछताछ की गयी. पकड़े गये आरोपियों ने पुलिस के सामने खुलासा किया कि बड़ी और महंगी गाड़ियों की रेकी करने हजारीबाग गए थे और उसे चुराने की योजना थी.

शराब माफिया को देते थे चोरी की गाड़ी

मुख्यालय डीएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि चोरी के वाहन शराब तस्करी के लिये माफिया को उपलब्ध कराते थे. हजारीबाग और आसपास के इलाके से कई चोरी का स्कार्पियो बिहार के शराब माफियाओं को बेचा गया है. पकड़े गये आरोपियों ने दस स्कार्पियो वाहन चोरी करने बात स्वीकार की. हजारीबाग और रामगढ़ जिले से दस स्कार्पियो वाहनों की चोरी कर उसे बेचा गया है. इनमें 13 जून 2025 को कटकमदाग से एक स्कार्पियो, 15 सितंबर 2025 को कटकमदाग बनहा गांव से एक, 22 नवंबर 2025 को शहर के मंडई गांव से एक, 29 दिसंबर 2025 को चरही से एक, 31 दिसबंर 2025 को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिलवार गांव से एक, 10 जनवरी 2026 को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमनारी गांव से एक, 16 जनवरी 2026 को रामगढ़ झरना मोड से एक, 18 जनवरी 2026 को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के फोर लेन स्थित होटल स्पाईसी विल्ला से एक, 26 जनवरी 2026 को कटकमसांडी के बरगडा गांव से एक और एक फरवरी 2026 को दारू थाना क्षेत्र के तिलैया गांव से एक स्कार्पियो को चोरी की गई.

चोरों का आपराधिक इतिहास

मुख्यालय डीएसपी ने बताया कि पकड़े गये आरोपी विकास कुमार पर पलामू जिला के अलग-अलग थाने में तीन मामले दर्ज हैं. वही यशरब अली उर्फ असरफ अली पर झारखंड बिहार के विभिन्न थाने में दस मामले दर्ज हैं. आरोपी विवेक कुमार पर बिहार के औरंगाबाद थाना में सात मामले दर्ज है. आरोपी जितेंद्र कुमार मेहता पर हजारीबाग और गया जिला में तीन मामलं दर्ज हैं. गिरफ्तार मो जोनी उर्फ सोहान पर रांची मे एक मामला दर्ज है.

ये भी पढ़ें…

साहिबगंज में हड़ताल का बड़ा असर, बैंकों में 10 करोड़ से अधिक लेन-देन प्रभावित

चक्रधरपुर रेल मंडल के तालाबुरु में ट्रैक पर आया हाथियों का झुंड, ट्रैकमैन ने भागकर बचायी जान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >