हजारीबाग : झुरझुरी गांव में विवाहिता की कुएं में डूबने से मौत

बरकट्ठा : बरकट्ठा थाना क्षेत्र के ग्राम झुरझुरी यादव टोला में एक महिला की मौत कुएं मे डुबने से हो गयी. ग्राम झुरझुरी निवासी डौली देवी (20 वर्ष), पति प्रकाश कुमार यादव ने सोमवार को कुएं में कूद कर जान दे दी. जिसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने उसे मृत अवस्था में कुएं से बाहर […]

बरकट्ठा : बरकट्ठा थाना क्षेत्र के ग्राम झुरझुरी यादव टोला में एक महिला की मौत कुएं मे डुबने से हो गयी. ग्राम झुरझुरी निवासी डौली देवी (20 वर्ष), पति प्रकाश कुमार यादव ने सोमवार को कुएं में कूद कर जान दे दी. जिसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने उसे मृत अवस्था में कुएं से बाहर निकाला.

ग्रामीणों के अनुसार मृतक डौली देवी और उसके ससुराल वालों के बीच पिछले दो दिनों से काफी झगड़ा झंझट चल रहा था. जिसके बाद आवेश में आकर उसके द्वारा यह कदम उठाना बताया जा रहा है. घटना की सूचना मृतक के मायके ग्राम डोमचांच कोडरमा को दे दी गई है. घटना के बाद से मृतक के ससुराल वाले फरार बताये जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >