असुर जनजातियों ने डीसी का किया घेराव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Sep 2016 7:56 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : चैनपुर प्रखंड की बामदा पंचायत स्थित कुटवां गांव की असुर जनजातियों ने राशन कार्ड बनाने की मांग को लेकर मंगलवार को गुमला उपायुक्त का घेराव किया. बुधराम असुर, मनोज असुर, रमेश असुर, बिरसु असुर, सुकरा असुर, बिसु असुर, टेपना असुर, माठू असुर, पांडु असुर, दिनेश असुर, बाबूलाल असुर, सोमरा असुर, बुधदेव असुर, बिरसु […]
विज्ञापन
गुमला : चैनपुर प्रखंड की बामदा पंचायत स्थित कुटवां गांव की असुर जनजातियों ने राशन कार्ड बनाने की मांग को लेकर मंगलवार को गुमला उपायुक्त का घेराव किया. बुधराम असुर, मनोज असुर, रमेश असुर, बिरसु असुर, सुकरा असुर, बिसु असुर, टेपना असुर, माठू असुर, पांडु असुर, दिनेश असुर, बाबूलाल असुर, सोमरा असुर, बुधदेव असुर, बिरसु असुर, सोमा असुर, बिरसाइ असुर, भिखराम असुर, मुकेश असुर, भिखनी असुर, गोंदरी असुर, बिरसी असुर, गिहनी असुर, डिमती असुर, बुधवा असुर, सुकरा असुर, एतवा असुर, चमरू असुर, भादू असुर व राजू असुर ने बताया कि प्रखंड के पदाधिकारियों से मुलाकात नहीं होती है. मुलाकात होने पर केवल आश्वासन देकर लौटा दिया जाता है. आज उपायुक्त से भी मुलाकात नहीं हुई. गांव में 40 परिवार में से 30 परिवार का राशन कार्ड अभी तक नहीं बना है. इसके लिए कई बार आवेदन भी दिया गया है. रोजगार का कोई मुख्य साधन नहीं है.
जंगल से लकड़ी, दोना-पत्तल व दतुवन की बिक्री कर परिवार का पालन-पोषण चल रहा है. कई बार घर में चूल्हा तक नहीं जलता है. घरों की स्थिति भी ठीक नहीं है. गांव में किसी भी असुर जनजाति को सरकारी सुविधा का लाभ भी अभी तक नहीं मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










