सेन्हा अंचल कार्यालय में ताला जड़ा

Published at :27 Aug 2016 1:52 AM (IST)
विज्ञापन
सेन्हा अंचल कार्यालय में ताला जड़ा

कर्मियों की कार्यशैली से नाराज थे जनप्रतिनिधि सेन्हा : अंचल कार्यालय के कर्मियों की लापरवाही से नाराज जनप्रतिनिधियोें ने अंचल कार्यालय के मुख्य गेट में तालाबंदी कर दी. कार्यशैली में सुधार करने लाने की हिदायत देते हुए ताला खोला गया. ग्रामीणों की शिकायत थी कि विद्यार्थियों का जाति,आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र समय से नहीं […]

विज्ञापन
कर्मियों की कार्यशैली से नाराज थे जनप्रतिनिधि
सेन्हा : अंचल कार्यालय के कर्मियों की लापरवाही से नाराज जनप्रतिनिधियोें ने अंचल कार्यालय के मुख्य गेट में तालाबंदी कर दी. कार्यशैली में सुधार करने लाने की हिदायत देते हुए ताला खोला गया. ग्रामीणों की शिकायत थी कि विद्यार्थियों का जाति,आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र समय से नहीं बन पाता है. पदाधिकारी के अक्सर नहीं रहने के कारण यहां कार्यरत अन्य कर्मचारी भी लापरवाही करते हैं. कई कर्मचारी तो कार्यालय समय से पहुंचते ही नहीं.
इसकी शिकायत जनप्रतिनिधियों से की गयी. शिकायत मिलने के बाद जनप्रतिनिधियों ने अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया. इस क्रम में कर्मी कार्यालय से नदारत मिले. इसके बाद जन प्रतिनिधियों ने अंचल कार्यालय के मुख्य गेट में ताला बंद कर दिया. थोड़ी देर बाद यहां कार्यरत बड़ा बाबू रामलाल राम पहुंचे. उन्होंने भविष्य में इस प्रकार की गलती नहीं करने का आश्वासन दिया.
इसके बाद कार्यालय का ताला खोला. जनप्रतिनिधियों ने बताया कि अंचल कार्यालय से सूखा राहत के तहत राशि बैंक में नहीं भेजने, विद्यार्थियों का प्रमाण पत्र नहीं बनाने सहित अन्य शिकायतें ग्रामीणों द्वारा दी गयी थी. कार्यालय पहुंचने पर पता चला कि यहां पियून के अलावा कोईकर्मी मौजूद नहीं था. इसके बाद तालाबंदी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola