हक व अधिकार के लिए एकजुट हों : सोमा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Apr 2016 11:46 PM (IST)
विज्ञापन

सिसई : पंचायती राज जनप्रतिनिधियों की बैठक प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बगीचा में हुई. अध्यक्षता प्रमुख देवेंद्र उरांव ने की. बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अपने हक व अधिकार के लिए कमेटी गठन पर चर्चा की. जिप सदस्य सोमा उरांव ने कहा कि हम जनता के साथ जमीनी स्तर पर जुड़े है. गांव की हर समस्या […]
विज्ञापन
सिसई : पंचायती राज जनप्रतिनिधियों की बैठक प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बगीचा में हुई. अध्यक्षता प्रमुख देवेंद्र उरांव ने की. बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अपने हक व अधिकार के लिए कमेटी गठन पर चर्चा की. जिप सदस्य सोमा उरांव ने कहा कि हम जनता के साथ जमीनी स्तर पर जुड़े है. गांव की हर समस्या के लिए जनप्रतिनिधियों को पहल करनी पड़ती है.
इसके बाद भी सरकारी स्तर पर कोई सुविधा नहीं दिया जा रहा है. अब हम एकजुट होकर संघ के माध्यम से अधिकार के लिए संघर्ष करेंगे. अगली बैठक नौ मई को करने का निर्णय लिया गया. मौके पर बैबुल अंसारी, अशोक भगत, शकुंतला उरांव, रेणु कुमारी, सुनीता देवी, सुधा उरांव, चंद्रमणि देवी, पार्वती देवी, जयंती देवी, दीनबंधु उरांव, फलोंरेंस देवी, रूकमणि देवी, कृष्णा उरांव, विनीता देवी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










