पारा शिक्षकों को प्रताडि़त कर रही है सरकार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jul 2015 9:08 PM

विज्ञापन

घाघरा. बीआरसी केंद्र घाघरा में मंगलवार को प्रखंड पारा शिक्षक संघ की बैठक हुई. अध्यक्षता रवींद्र राम ने की. कहा कि एक तरफ सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बात करती है, वहीं सरकार कम मानदेय देकर अपना कार्य चला रही है. पारा शिक्षकों को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताडि़त कर रही है. ऐसी स्थिति में […]

विज्ञापन

घाघरा. बीआरसी केंद्र घाघरा में मंगलवार को प्रखंड पारा शिक्षक संघ की बैठक हुई. अध्यक्षता रवींद्र राम ने की. कहा कि एक तरफ सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बात करती है, वहीं सरकार कम मानदेय देकर अपना कार्य चला रही है. पारा शिक्षकों को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताडि़त कर रही है.

ऐसी स्थिति में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बातें खोखली है. एक ओर सरकारी शिक्षक 40 से 50 हजार वेतन पाकर सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जाने का विरोध कर रहे हैं, वहीं पारा शिक्षक शिक्षा का अलख जगाने के लिए गांव से लेेकर जंगल तक जाने में नहीं हिचकिचाते हंै. बैठक में विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने पर चर्चा करते हुए आगामी रणनीति तैयार की गयी. मौके पर आशीष कुमार, दिलमेश्वर महतो, शांति कुमारी, बिमला देवी, बिंदेश्वर यादव, अजय प्रजापति, बलदेव भगत, देवकी नंद राय, सुदन महतो,मानेश्वर राम सहित सभी सदस्य शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola