तीन दिनों के लिए आंगनबाड़ी व सामुदायिक भवन का अधिग्रहण

Updated at : 17 Mar 2019 1:30 AM (IST)
विज्ञापन
तीन दिनों के लिए आंगनबाड़ी व सामुदायिक भवन का अधिग्रहण

गुमला : लोकसभा चुनाव 2019 के लिए गुमला व सिमडेगा जिला से चिह्नित किये गये आंगनबाड़ी केंद्रों व सामुदायिक भवनों को मतदान केंद्र बनाने के लिए अधिग्रहण कर लिया गया है. उपायुक्त सह निर्वाची पदाधिकारी शशि रंजन ने बताया कि 67-सिसई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या एक से 332, 68-गुमला विधानसभा क्षेत्र के […]

विज्ञापन

गुमला : लोकसभा चुनाव 2019 के लिए गुमला व सिमडेगा जिला से चिह्नित किये गये आंगनबाड़ी केंद्रों व सामुदायिक भवनों को मतदान केंद्र बनाने के लिए अधिग्रहण कर लिया गया है.

उपायुक्त सह निर्वाची पदाधिकारी शशि रंजन ने बताया कि 67-सिसई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या एक से 332, 68-गुमला विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या एक से 313, 69-बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 105 से 349 एवं 70-सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या एक से 74 को मतदान दिवस के लिए तीन दिनों के लिए अधिग्रहण किया गया है.

मतदान दिवस के एक दिन पूर्व एवं मतदान दिवस के एक दिन बाद तक पूरा भवन (उपस्कर सहित) अधिग्रहण किया गया है.उपायुक्त ने सभी संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र व सामुदायिक भवन की चाबी को संबंधित बीएलओ को सौंपने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola