मानव रक्त का कोई विकल्प नहीं

गुमला : भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में सदर अस्पताल के दो महिला मरीजों क्रमश: प्रभा देवी व सीता देवी के लिए तीन यूनिट रक्तदान किया गया. रक्तदान करने वालों में राहुल ठाकुर, दुर्गा प्रधान व नवीन मिश्र शामिल हैं. मौके पर उपस्थित ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ आनंद किशोर उरांव ने कहा कि समझदार […]
गुमला : भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में सदर अस्पताल के दो महिला मरीजों क्रमश: प्रभा देवी व सीता देवी के लिए तीन यूनिट रक्तदान किया गया. रक्तदान करने वालों में राहुल ठाकुर, दुर्गा प्रधान व नवीन मिश्र शामिल हैं. मौके पर उपस्थित ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ आनंद किशोर उरांव ने कहा कि समझदार युवक ही रक्तदान करते हैं.
मानव रक्त का कोई विकल्प नहीं होता है. एक मानव किसी जरूरतमंद मानव के लिए अपना रक्त उपहार स्वरूप प्रदान करता है. रक्तदान करने से शरीर में नये रक्तकणों का निर्माण होता है. साथ ही शरीर स्वस्थ्य रहता है. इस मौके पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव अमित पोद्दार, चेंबर अध्यक्ष मो सब्बू, लैब टेकनीशियन राकेश कुमार, मुक्तेश उरांव, पूनम देवी सहित मरीज के परिजन उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




