आधार लिंकेज नहीं होने के कारण सितंबर माह से राशन नहीं मिल रहा था, मसोमात बुदिया को एक साल का राशन देने का आदेश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Sep 2017 11:28 AM (IST)
विज्ञापन

कुड़ू़: प्रखंड के छोटकी चांपी की लाचार मसोमात बुदिया उराईन को एक साल का राशन जोड़ कर दिया जायेगा. संबधित राशन दुकानदार को आदेश दिया गया है कि बुदिया को कब से राशन नहीं मिला था जोड़ कर राशन एक साथ दिया जाये. कुड़ू सीओ सह प्रभारी प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी रविश राज सिंह ने […]
विज्ञापन
कुड़ू़: प्रखंड के छोटकी चांपी की लाचार मसोमात बुदिया उराईन को एक साल का राशन जोड़ कर दिया जायेगा. संबधित राशन दुकानदार को आदेश दिया गया है कि बुदिया को कब से राशन नहीं मिला था जोड़ कर राशन एक साथ दिया जाये. कुड़ू सीओ सह प्रभारी प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी रविश राज सिंह ने बताया कि बुदिया उराईन को संगम महिला मंडल से राशन व केरोसिन मिलता था.
आधार लिंकेज नहीं होने के कारण पिछले साल सितंबर माह से राशन नहीं मिल रहा था. बुदिया का आधार लिकेंज राशन कार्ड से करा दिया गया है़ संबधित राशन दुकानदार संगम महिला मंडल छोटकी चांपी को आदेश दिया गया है सितंबर 2016 से वर्तमान तक का जोड़ कर राशन दिया जाो. यदि राशन दुकानदार बुदिया उराईन को राशन देने में आना-कानी करता है तो जांच के बाद संगम महिला मंडल दुकान को बंद कराने के लिए जिला प्रशासन को पत्र भेजेंगे. बुदिया के मामले को प्रभात खबर ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था.
खबर प्रकशित होने के बाद प्रखंड प्रशासन हरकत में आया तथा बुदिया के आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिकेंज कराते हुए संगम महिला मंडल को सीओ ने आदेश दिया कि बुदिया को सितंबर 2016 से अब तक जोड़ कर एक साथ खाद्यान दिया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




