पथरगामा में अज्ञात ने बाइक में लगायी आग, जलकर स्वाहा

खैरबन्नी मोड़ के पास सत्येंद्र आईटीआई कॉलेज के पास घटना

पथरगामा थाना क्षेत्र के माल निस्तारा पंचायत अंतर्गत खैरबन्नी मोड़ के समीप, सत्येंद्र आईटीआई कॉलेज के पास बीती रात्रि अज्ञात व्यक्तियों ने पवन भगत के घर के पीछे खड़ी बाइक में आग लगा दी, जिससे बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, पवन भगत ने बताया कि वे बुधवार को हटिया से लौटकर अपनी बाइक को नियमित रूप से मकान के चहारदीवारी के अंदर खड़ी कर सोने चले गये थे. देर रात उनकी ���हन और भांजी ने अचानक आग की लपटें उठती देख पवन भगत को जानकारी दी. आग लगने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी दौड़े और मोटर पंप की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुकी थी. पीड़ित पवन भगत ने बताया कि जिस स्थान पर उन्होंने बाइक खड़ी की थी, वहां सामान्यतः कोई नहीं बैठता और वह पूरी तरह सुरक्षित माना जाता है. उन्होंने यह भी आशंका जतायी कि अज्ञात तत्व संभवतः छत से सीढ़ी के रास्ते चहारदीवारी के अंदर घुसकर बाइक में आग लगाकर इसे नष्ट कर सकते हैं. घटना के बाद पीड़ित पवन भगत ने पथरगामा थाना में इसकी सूचना दी और स्थानीय पुलिस से मांग की है कि इस घटना की गंभीरता को देखते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाये. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं से आम नागरिकों में डर और असुरक्षा की भावना बढ़ती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >