चजोरा-धरणीचक मार्ग की सड़क जर्जर, ग्रामीण परेशान

ग्रामीण सड़कों की स्थिति आज भी बेहद खराब

ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र में ग्रामीण सड़कों की स्थिति आज भी बेहद खराब बनी हुई है. इसके बावजूद निर्माण या मरम्मत कार्य की कोई सुधि नहीं ली जा रही है. लोग रोजाना हिचकोले खाते हुए किसी तरह सफर करने को मजबूर हैं. क्षेत्र के अंतर्गत चजोरा गांव के मुख्य मार्ग से धरणीचक गांव जाने वाली सड़क अत्यंत जर्जर हो गयी है. सड़क के परखच्चे उखड़ चुके हैं और दोनों किनारे इतनी झाड़ियां उग आयी हैं कि शाम होते ही राहगीरों को आवागमन में डर महसूस होता है. अक्सर दो-पहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं.

गांव की आबादी और रोजमर्रा की मुश्किलें

धरणीचक चार टोले में बसा हुआ है, जिसकी आबादी लगभग तीन हजार के करीब है. पूरे गांव की आवागमन इसी मार्ग से होता है. ग्रामीण हाट बाजार और घरेलू कार्यों के लिए रोजाना इस मार्ग का उपयोग करते हैं. किसी भी आपात स्थिति या बीमार व्यक्ति होने पर भी यही सड़क मुख्य मार्ग का काम करती है.

ग्रामीणों की शिकायतें और मांग

ग्रामीण प्रकाश टुडू, बिटका मुर्मू, सांझली मुर्मू, सोहन उरांव और विजय हांसदा ने बताया कि लगभग 15 साल पहले सड़क का निर्माण हुआ था, लेकिन आज सड़क पूरी तरह जीर्ण-शीर्ण हो चुकी है. सड़क पर बिछाया गया मेटल उखड़ कर बाहर आ गया है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. ग्रामीणों ने वर्तमान विधायक और मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से सड़क का निर्माण कार्य जल्द कराने की मांग की है, ताकि लोगों को आवागमन में राहत मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >