हनवारा थाना क्षेत्र के हसन करहिया पंचायत अंतर्गत अंजना गांव में रविवार रात सर्किल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया. इस आयोजन ने ग्रामीणों, खासकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह भर दिया. टूर्नामेंट का उद्घाटन सामाजिक कार्यकर्ता आरिफ आलम ने फीता काटकर किया. उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर ऐसे कार्यक्रम छिपी प्रतिभाओं को निखारने का बड़ा मंच प्रदान करते हैं. रविवार की देर रात तक चले मुकाबलों में खेल प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी रही. ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभायी और रात भर मैचों का आनंद उठाया. इस टूर्नामेंट ने स्थानीय युवाओं को न केवल खेल के प्रति उत्साहित किया, बल्कि सामुदायिक भावना को भी मजबूत किया.
अंजना गांव में सर्किल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतिभा को निखारने का अवसर
