पांकी से कांग्रेस के बिट्टू और गोड्डा से भाजपा के अमित जीते

Published at :20 May 2016 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
पांकी से कांग्रेस के बिट्टू और गोड्डा से भाजपा के अमित जीते

मेदिनीनगर/गोड्डा : पांकी और गोड्डा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस व भाजपा ने अपनी-अपनी सीटें बचा ली. पांकी से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने झामुमो उम्मीदवार को 3558 वोटों से हराया. देवेंद्र सिंह ने कुल 56,343 मत हासिल किये. वहीं, झामुमो प्रत्याशी कुशवाहा शशिभूषण मेहता को कुल 52,785 वोट मिले. देवेंद्र सिंह इस […]

विज्ञापन

मेदिनीनगर/गोड्डा : पांकी और गोड्डा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस व भाजपा ने अपनी-अपनी सीटें बचा ली. पांकी से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने झामुमो उम्मीदवार को 3558 वोटों से हराया. देवेंद्र सिंह ने कुल 56,343 मत हासिल किये. वहीं, झामुमो प्रत्याशी कुशवाहा शशिभूषण मेहता को कुल 52,785 वोट मिले. देवेंद्र सिंह इस सीट से विधायक रहे स्व विदेश सिंह के पुत्र हैं. विदेश सिंह के निधन के बाद यह सीट खाली हो गयी थी.

अब इस सीट से उनके पुत्र ने विरासत संभाली है. पांकी उपचुनाव में भाजपा के लाल सूरज को 36,028 वोट मिले. लाल सूरज पूर्व विधायक मधु सिंह के पुत्र हैं. मेदिनीनगर स्थित बाजार समिति के प्रांगण में हुई मतों की गिनती में देवेंद्र सिंह ने पहले राउंड से ही बढ़त बना ली थी. मतगणना कुल 21 राउंड तक चली. पांकी में कुल नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे.

गोड्डा में झामुमो तीसरे स्थान पर : गोड्डा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अमित मंडल ने 34, 551 मतों से जीत दर्ज की है. अमित मंडल को कुल 83,987 वोट (51.61 फीसदी) मिले. दूसरे स्थान पर राजद के संजय प्रसाद यादव रहे, उन्होंने 49,436 वोट हासिल किये. तीसरे स्थान पर झामुमो प्रत्याशी संजीव मरीक यादव रहे. अमित मंडल इस सीट से विधायक रहे रघुनंदन मंडल के पुत्र हैं. रघुनंदन मंडल के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी. अब इस सीट पर उनके बेटे अमित मंडल ने जीत हासिल की. 25 राउंड तक चली मतगणना में अमित मंडल ने छठे राउंड से बढ़त बनानी शुरू की, जो अंत तक कायम रहा. उन्हें सबसे अधिक वोट पथरगामा प्रखंड से मिला
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola