एक ही रात जिले में तीन लूट

Published at :24 Jan 2016 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
एक ही रात जिले में तीन लूट

गोड्डा : जिले में अपराध का ग्राफ बढ़ गया है. दो दिनों में जिले के पथरगामा प्रखंड में लूट की दो घटना एक ही रात घटी है. इसको लेकर पथरगामा में शनिवार को मामला दर्ज किया गया है. वहीं पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र में भी शुक्रवार की देर शाम बाइक लूट की घटना से क्षेत्र के […]

विज्ञापन

गोड्डा : जिले में अपराध का ग्राफ बढ़ गया है. दो दिनों में जिले के पथरगामा प्रखंड में लूट की दो घटना एक ही रात घटी है. इसको लेकर पथरगामा में शनिवार को मामला दर्ज किया गया है. वहीं पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र में भी शुक्रवार की देर शाम बाइक लूट की घटना से क्षेत्र के लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

शुक्रवार की देर रात जिले में लूट की तीन बड़ी घटनाएं हुई. तीनों घटना शुक्रवार की देर रात पथरगामा की बतायी जाती है. पथरगामा थाना के विशाहा कुटी के पास तीन अपराधियों ने बाइक सवार को पिस्तौल दिखाकर 25 हजार रुपये नकद व जेवरात की छिनतई कर ली है. पीड़ित बुलटुस ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. बुलटुस ने गांव के ही मंटू यादव, पुरुषोत्तम यादव, विकास यादव पर पिस्तौल दिखा कर नकदी व जेवरात छिनतई का आरोप लगाया है. उनके खिलाफ लूट व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है.

वहीं दूसरी घटना भी सनातन गांव की है. जिसमे सनातन गांव के ही अनिरुद्ध यादव ने पथरगामा थाना कांड संख्या 05-16 के तहत आर्म्स एक्ट व लूट का मामला दर्ज कराया है. अनिरुद्ध यादव के साथ भी लूट की घटना हुई है. जानकारी के अनुसार अनिरुद्ध रजौन हाट से धान बेचकर सनातन गांव जा रहा था. दर्ज शिकायत के अनुसार गांव के ही लोगों ने ही हवाई फायरिंग कर अनिरुद्ध से सात हजार रुपये नकद की छिनतई कर ली. वहीं पिस्तौल की बट से प्रहार कर अनिरुद्ध को घायल कर दिया. हालांकि दोनों मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है तथा अनुसंधान भी शुरू कर दी है. लेकिन लगातार लूट व छिनतई की घटना ने पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था के दावे की पोल खोल कर रख दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola