स्वच्छ भारत का सपना साकार करने के लिए सफाई जरूरी

Updated at : 03 Aug 2018 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
स्वच्छ भारत का सपना साकार करने के लिए सफाई जरूरी

ललमटिया : स्वच्छ भारत मिशन के तहत महगामा प्रखंड सभागार में गुरुवार को स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडे, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन सिंह, अंचलाधिकारी अरविंद देवाशिष टोप्पो, चिकित्सा पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया. अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा स्वच्छ भारत […]

विज्ञापन

ललमटिया : स्वच्छ भारत मिशन के तहत महगामा प्रखंड सभागार में गुरुवार को स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडे, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन सिंह, अंचलाधिकारी अरविंद देवाशिष टोप्पो, चिकित्सा पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया. अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा स्वच्छ भारत का सपना तभी साकार होगा, जब हम लोग अपने आसपास सफाई रखेंगे. स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 राष्ट्रीय स्तर पर चिह्नित स्वतंत्र एजेंसी द्वारा स्वच्छता के विभिन्न पैरामीटर को आधार मानक स्वच्छता सर्वेक्षण का कार्य 31 अगस्त तक किया जाना है.

बताया कि 10 अगस्त को कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाना है. वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा स्कूलों, मदरसों में शौचालय का सही ढंग से रखरखाव व उपयोग करने को कहा. कहा कि अपने कूड़ा को कूड़ेदान में डालें, कही पर जलजमाव न होने दें. मौके पर प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, मुखिया, बीआरपी, सीआरपी, पंचायत सेवक, महिला प्रसार पदाधिकारी मीरा झा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola