एनोस एक्का को उम्रकैद

सिमडेगा : सिमडेगा के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के लसिया निवासी पारा शिक्षक मनोज कुमार की हत्या के मामले में कोलेबिरा से झारखंड पार्टी के विधायक एनोस एक्का को जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश नीरज कुमारी श्रीवास्तव की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनायी है. उन पर एक लाख 65 हजार रुपये का जुर्माना भी […]
सिमडेगा : सिमडेगा के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के लसिया निवासी पारा शिक्षक मनोज कुमार की हत्या के मामले में कोलेबिरा से झारखंड पार्टी के विधायक एनोस एक्का को जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश नीरज कुमारी श्रीवास्तव की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनायी है. उन पर एक लाख 65 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. जुर्माने की राशि मृतक मनोज कुमार के परिजनों को दी जायेगी. अदालत ने मामले के एक अन्य आरोपी धनेश्वर बड़ाईक को भी आजीवन कारावास की सजा दी है.
धनेश्वर पर 85 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. एसपीडी ट्रायल के माध्यम से सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दोनों को 30 जून को दोषी करार दिया गया था. अदालत का फैसला आते ही विधायक एनोस एक्का की विधानसभा की सदस्यता स्वत: समाप्त हो गयी है. विधानसभा सचिवालय इससे संबंधित अधिसूचना कुछ ही दिनों में जारी कर देगा. एनोस अब चुनाव भी नहीं लड़ पायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




