फिर पकड़ा गया बालू से लदा सात ट्रैक्टर

Updated at : 30 Nov 2017 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
फिर पकड़ा गया बालू से लदा सात ट्रैक्टर

महगामा/हनवारा : महगामा व हनवारा में अवैध बालू के कारोबार पर नकेल कसने की कवायद बुधवार को की गयी. महगामा सीओ अरविंद देवाशीष टोप्पो ने महगामा की ओर से आ रही कुल छह ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. तीन ट्रैक्टर द्वारा कागजात दिखाये जाने के बाद तीनों को छोड़ दिया गया. वहीं तीन को महगामा […]

विज्ञापन

महगामा/हनवारा : महगामा व हनवारा में अवैध बालू के कारोबार पर नकेल कसने की कवायद बुधवार को की गयी. महगामा सीओ अरविंद देवाशीष टोप्पो ने महगामा की ओर से आ रही कुल छह ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. तीन ट्रैक्टर द्वारा कागजात दिखाये जाने के बाद तीनों को छोड़ दिया गया. वहीं तीन को महगामा थाना में जब्त कर लिया गया है. वहीं हनवारा थाना को सूचना दिये जाने के बाद एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया है. जब्त ट्रैक्टर का नंबर बीआर 10 जी 3500 है. महगामा सीओ देवाशीष टोप्पो के निर्देश पर थाना प्रभारी सुशील कुमार झा ने कार्रवाई की है. बालू का उठाव खट्टी नदी से किया जा रहा था.

पुलिस को देखने के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया .हालांकि पुलिस द्वारा उक्त ट्रैक्टर केा जब्त कर लिया गया है.थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध रूप से बालू का उठाव कर ट्रैक्टर जा रहा है. इसको लेकर ही पुलिस ने कार्रवाई कर ट्रैक्टर को पकड़ लिया. पुलिस ने बताया कि यह ट्रैक्टर हनवारा थाना क्षेत्र के विश्वासखानी पंचायत के मुखिया पति का ट्रैक्टर है. अवधेश कुमार ठाकुर इसके मालिक है. थाना प्रभारी ने कहा कि अनवरत रूप से बालू ढ़ोये जाने का कारोबार किया जा रहा था. पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola