बगोदर में 2 दुकानें जलकर राख, लाखों का हुआ नुकसान

Shops Gutted in Bagodar: गिरिडीह जिले के बगोदर में 2 दुकानों में आग लग गयी. आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन आग नहीं बुझ पायी. 2 घंटे बाद राजधनवार से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं, तब तक दुकानें जलकर खाक हो चुकीं थीं. दुकानदारों का कहना है कि आग लगने की वजह से उन्हें 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है.

Shops Gutted in Bagodar| बगोदर (गिरिडीह), कुमार गौरव : गिरिडीह जिले के बगोदर बाजार के टाउन हॉल से सटे दो फुटपाथ दुकानों में शनिवार की अहले सुबह आग लग गयी. आगजनी की घटना में एक कपड़े की दुकान और एक फल की दुकान जलकर पूरी तरह राख हो गयी. बगोदर के पुरानी जीटी रोड पर फुटपाथ पर कई दुकानें दुकान हैं. इसमें बगोदर चौराहे से लेकर थाना तक फल, सब्जी की दुकानें हैं.

बगोदर चौक के पास फुटपाथ पर लगी 2 दुकानों में आग

बगोदर चौक के पास 2 दुकानों में आग लग गयी. आग लगने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. इस दौरान लोग बाल्टी में पानी भरकर आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे. लेकिन, तब तक दोनों दुकानें आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर खाक हो गयीं.

2 घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

आग लगने की घटना के 2 घंटे बाद राजधनवार से फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची. आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया. हालांकि, तब तक पूरी दुकान जलकर राख हो चुकी थी. आग लगने की घटना की सूचना मिलते ही बगोदर पुलिस भी मौके पर पहुंची.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

डेढ़ साल पहले 20 दुकानों में लगी थी आग

इस अग्निकांड में दोनों दुकानों के मालिकों को करीब 5 लाख रुपए की आर्थिक हानि का अनुमान है. डेढ़ साल पहले भी फुटपाथ पर दुकानों में आग लग गयी थी. उस समय डेढ़ दर्जन से अधिक दुकानें जल गयीं थीं. 50 लाख का आर्थिक नुकसान हुआ था.

जलकर राख हुई दुकान. फोटो : प्रभात खबर

आग लगने के कारणों का पता नहीं

स्व अर्जुन साव के पुत्र के कपड़े की दुकान और मिट्ठू कुमार साव की फल की दुकानें जल गयीं हैं. दोनों दुकानदारों ने बताया है कि करीब 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

इसे भी पढ़ें

Giridih News: हेठनगर के खलिहान में आग लगी, 30 क्विंटल धान व ट्रैक्टर जला

Giridih News: बक्सीडीह रोड स्थित अपार्टमेंट में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >