सड़क हादसे में एक की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Feb 2019 12:53 AM
डुमरी : निमियाघाट थाना क्षेत्र के लक्ष्मण मोड़ के समीप रविवार की देर रात दो बाइक के बीच टक्कर में एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गयी. वहीं दूसरा बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया. बताया जाता है कि रांगामाटी निवासी सोफो मियां का पुत्र 35 वर्षीय जालो मियां निमियाघाट की […]
डुमरी : निमियाघाट थाना क्षेत्र के लक्ष्मण मोड़ के समीप रविवार की देर रात दो बाइक के बीच टक्कर में एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गयी. वहीं दूसरा बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया. बताया जाता है कि रांगामाटी निवासी सोफो मियां का पुत्र 35 वर्षीय जालो मियां निमियाघाट की ओर से वापस अपने घर रांगामाटी लौट रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से जा रही एक बाइक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में जालो मियां की मौके पर मौत हो गयी.
वहीं दूसरे बाइक में सवार युवक भी मौके पर घायल हो गया, जिसे परिजनों ने इलाज के लिए धनबाद ले गये. समाचार लिखे जाने तक घायल व्यक्ति के नाम का पता नहीं चल सका था. इस संबंध में निमियाधाट थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार ने बताया कि ऐसी किसी घटना की जानकारी उन्हें नहीं है़.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










