शैक्षणिक अवधि में शिक्षक मोबाइल का प्रयोग न करें

शैक्षणिक अवधि में शिक्षक मोबाइल का प्रयोग न करें

गढ़वा. जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा ने मंगलवार को सभी कोटी के विद्यालय के शिक्षकों को शैक्षणिक समायावधि में मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने का निर्देश दिया है. इसे लेकर उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों को पत्र निर्गत कर इसका कड़ाई से पालन करने को कहा है. पत्र में कहा गया है कि शैक्षणिक अवधि में शिक्षकों द्वारा मोबाइल फोन का प्रयोग करने से बच्चों पर इसका विपरीत असर पड़ रहा है. वहीं विद्यालय के प्रभारी को मोबाइल ऑनलाइन रखने एवं ऑनलाइन अनुश्रवण में शामिल होने का निर्देश दिया गया है. जिलाध्यक्ष ने सराहनीय कदम बताया इधर इस मामले को लेकर झारोटेफ की गढ़वा जिला ईकाई के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने इस निर्देश को शिक्षा का अधिकार अधिनियम और नई शिक्षा नीति के अनुसार सराहनीय कदम बताया है. श्री कुमार ने कहा है कि पूर्व से ही कई शिक्षक संगठन शिक्षा विभाग से यह मांग करते आ रहे हैं कि शिक्षकों से किसी भी प्रकार का गैर शैक्षणिक कार्य नहीं कराया जाये, सिर्फ और सिर्फ शैक्षणिक कार्य संपन्न कराया जाये. लेकिन नतीजा आज तक सिफर ही रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >