गढ़वा में जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़: तीन नामचीन होटल सील, मैनेजर गिरफ्तार

Garhwa News: गढ़वा में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन होटलों में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया. छापेमारी में 14 नाबालिग संदिग्ध स्थिति में मिले और होटल मैनेजर गिरफ्तार किए गए. एसडीएम के नेतृत्व में होटलों को सील कर दिया गया. पुलिस अब मामले में आगे की जांच और कार्रवाई में जुटी है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

गढ़वा से अविनाश की रिपोर्ट

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा में चल रहे देह व्यापार के काले कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. एसडीएम संजय कुमार के नेतृत्व में सोमवार को हुई छापेमारी में शहर के तीन नामचीन होटलों में जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश हुआ है. पुख्ता सबूत मिलने के बाद प्रशासन ने तीनों होटलों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है.

इन तीन होटलों पर गिरी गाज

छापेमारी के दौरान प्रशासन ने होटलों को सील किया है.

  • होटल आरडीएस (पूनम कांस्य कार)
  • तिवारी रेस्ट हाउस
  • होटल एसएलसी

नाबालिग लड़के-लड़कियां हिरासत में

एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि इन होटलों में लंबे समय से अनैतिक कार्य चलने की गुप्त सूचना मिल रही थी. छापेमारी के दौरान लगभग 14 जोड़े नाबालिग लड़के-लड़कियों को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों होटलों के मैनेजरों को गिरफ्तार कर लिया है.प्रशासन अब इन होटलों के मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की तैयारी कर रहा है.

एसडीएम संजय कुमार की लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई

गौरतलब है कि गढ़वा में देह व्यापार के खिलाफ एसडीएम संजय कुमार का यह दूसरा बड़ा प्रहार है. करीब एक वर्ष पहले भी उन्होंने जयश्री होटल में छापेमारी कर इसी तरह के धंधे का खुलासा किया था, जिसके बाद होटल मालिक जय सोनी को जेल जाना पड़ा था.

इसे भी पढ़ें: सड़क हादसे में पिपरा और नौडीहा बाजार के अंचल अधिकारी घायल, बाल-बाल बची जान

शहर में हड़कंप, पुलिस की जांच तेज

इस कार्रवाई के बाद शहर के अन्य होटलों और लॉज संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है.पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और पकड़े गए नाबालिगों के परिजनों से भी संपर्क साधा जा रहा है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अनैतिक कार्यों को बढ़ावा देने वाले किसी भी संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा.

इसे भी पढ़ें: पतरातू के पीटीपीएस में खाली नहीं कराए जाएंगे मकान, विरोध-प्रदर्शन के आगे झुका प्रशासन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >