गर्भवती को पीटकर किया घायल

गर्भवती को पीटकर किया घायल

गढ़वा. मेराल थाना क्षेत्र के अधौरी गांव निवासी रुपेश शर्मा की पत्नी रंजू देवी को उसके ससुराल वालों ने पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. रंजू देवी की मां रमना थाना क्षेत्र के परसवान गांव निवासी उर्मिला देवी, पति मनदीप शर्मा ने बताया कि रंजू की शादी दो वर्ष पूर्व रूपेश शर्मा के साथ हुई है. रूपेश की पहली पत्नी मर चुकी है. पहली पत्नी से उसे दो संतान हैं. रंजू का पति रूपेश, सास बिंदा देवी एवं ससुर कामेश्वर शर्मा रंजू को गर्भपात करा लेने के लिए दबाव दे रहे हैं. इसे लेकर रंजू एवं उसके ससुराल वालों के साथ नोकझोंक हुई. इसके बाद उनलोगों ने मिलकर मंगलवार की रात में रंजू की जमकर पिटाई की और घर से बाहर निकाल दिया. घायलावस्था में घर के बाहर पड़ीई रंजू देवी पर उसके पड़ोसियों की नजर गयी. उनलोगों ने उसके मायके वालों को इसकी सूचना दी और उसे सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >