बकरीद को लेकर जिले में करें सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: एसपी

बकरीद को लेकर जिले में करें सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: एसपी

प्रतिनिधि, गढ़वा समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार कक्ष में गुरुवार को एसपी आशुतोष शेखर की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गयी. बैठक की शुरुआत में एसपी ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों में आगामी बकरीद पर्व को लेकर सुरक्षात्मक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि त्योहार के मद्देनजर थाना स्तर पर जवानों को मॉक ड्रिल कराया जाए और संवेदनशील व धार्मिक स्थलों पर पेट्रोलिंग बढ़ायी जाये. एसपी ने बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों पर नियमित भ्रमण कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, दो और चार पहिया वाहनों की सघन चेकिंग करने और एमवी एक्ट के तहत आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये. अपराध समीक्षा के दौरान उन्होंने वर्ष 2023 तक के पुराने लंबित कांडों को समयबद्ध तरीके से निपटाने का निर्देश दिया. इसके साथ ही एससी/एसटी कांडों में मुआवजा हेतु संबंधित विभाग को तुरंत प्रस्ताव भेजने, सड़क सुरक्षा के तहत ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर दुर्घटनाओं में कमी लाने और कैदियों के फिंगर प्रिंट ””””नफ़ीस”””” में दर्ज कराने को कहा. एसपी ने पिछले माह में दर्ज कांडों की समीक्षा करते हुए अनुसंधान में तेजी लाने, एससी/एसटी एवं पॉक्सो एक्ट के कांडों के अनुसंधान पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. उन्होंने पेट्रोलिंग पार्टी पर क्यूआर कोड के माध्यम से निगरानी रखने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट समय पर प्राप्त करने के निर्देश दिए. साथ ही पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन, वारंट व कुर्की निष्पादन, ड्रंक ड्राइविंग, चोरी, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, साइबर पुलिस पोर्टल, पीजी पोर्टल, एनडीपीएस, सीसीए और आईटी एक्ट से संबंधित मामलों में तीव्रता लाने का निर्देश भी दिया गया. एसपी ने सभी थाना और ओपी प्रभारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि अनुसंधानकर्ता इ-साक्ष्य पोर्टल पर कांडों की एंट्री अनिवार्य रूप से दर्ज करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >