इस सप्ताह सड़क दुर्घटना के पीड़ित परिवार हैं आमंत्रित

इस सप्ताह सड़क दुर्घटना के पीड़ित परिवार हैं आमंत्रित

गढ़वा. अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने अपने एक घंटे के नियमित साप्ताहिक कार्यक्रम में इस सप्ताह के कॉफी विद एसडीएम में गढ़वा अनुमंडल अंतर्गत सड़क दुर्घटना में शिकार हुए लोगों के परिजनों को आमंत्रित किया है. उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम हर सप्ताह बुधवार को आयोजित होता है. इस बुधवार महाशिवरात्रि का अवकाश होने के कारण अब यह कार्यक्रम गुरुवार 27 फरवरी को 11:00 से 12:00 के बीच होगा. एसडीओ ने कहा कि क्षेत्र के कई परिवार ऐसे हैं, जिन्होंने सड़क दुर्घटनाओं के चलते अपने परिजनों को असमय खोया है. सड़क दुर्घटना के शिकार लोगों के परिजनों/ आश्रितों को नियमानुसार सहायता मिली या नहीं, सहायता पाने की क्या प्रक्रिया है, परिवार के सामने क्या दिक्कत है और उन्हें प्रशासन से क्या अपेक्षाएं हैं, इन मुद्दों को लेकर ही परिजनों को कॉफी पर आमंत्रित किया गया है, ताकि वे अपनी निजी समस्याओं एवं शिकायतों को इस अनौपचारिक प्लेटफार्म के माध्यम से प्रशासन तक पहुंचा सकें. साथ ही वे चाहें, तो इस दौरान अपने क्षेत्र की बेहतरी या स्थानीय सड़क सुरक्षा संबंधी मुद्दों को लेकर अपने सुझाव भी दे सकते हैं. उनके व्यावहारिक सुझावों को अमल में लाने का प्रयास किया जायेगा. उन्होंने बताया कि इस सप्ताह के कार्यक्रम में परिवहन विभाग एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित पदाधिकारियों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया जा रहा है, ताकि संबंधित सरकारी योजनाओं के बारे में आमंत्रित समूह को विस्तार से बताया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >