गालूडीह. गालूडीह के बाघुड़िया स्कूल मैदान (शहीद स्थल) में मंगलवार को पूर्व सांसद सुनील महतो और झामुमो नेता प्रभाकर महतो का 19वां शहादत दिवस मनाया गया. शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि सभा हुई. यहां शहीद स्तंभ पर श्रद्धांजलि के लिए कतार लगी रही. दो मिनट का मौन धारण कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. शहीद स्थल के बगल में स्थापित सुनील महतो की आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया.
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि झामुमो के पूर्वी सिंहभूम जिला संयोजक मंडली के प्रमुख बाघराय मार्डी रहे. उन्होंने कहा कि सांसद रहते सुनील महतो की हत्या नक्सलियों ने कर दी थी. 4 मार्च 2007 को होली के दिन बाघुड़िया गांव में फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान भीड़ में नक्सलियों ने गोली मार दी थी. सुनील महतो ने कम समय में अपनी कार्यशैली से जनता के दिल में जगह बना ली थी. सुनील महतो हर दिल अजीज व जनप्रिय नेता थे. उनके सपनों का झारखंड गढ़ना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. सुनील दा कभी भुलाये नहीं जा सकते. विधानसभा सत्र चलने के कारण मंत्री सह विधायक रामदास सोरेन श्रद्धांजलि सभा में भाग नहीं ले पाये. उन्होंने सभी को बाघुड़िया भेजा और श्रद्धांजलि सभा को सफल बनाया.नम आंखों से सुनील दा को याद किया
श्रद्धांजलि सभा में सभी ने नम आंखों से सुनील दा को याद किया. समारोह में विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, वरीय नेता घनश्याम महतो, प्रखंड अध्यक्ष वकील हेंब्रम, काजल डॉन, दुर्गा मुर्मू, दुर्गा चरण मुर्मू, सदानंद सोरेन, अवनी महतो, नीलकांत महतो, सचिन सरकार, काला सरकार, बबलू हुसैन, शेख बदरुद्दीन, देवलाल महतो, निर्मल चक्रवर्ती, सुखलाल हांसदा, अंपा हेंब्रम, बादल किस्कू, सोनाराम सोरेन, हुडिंग सोरेन, अशोक महतो, बादल किस्कू, समीर महतो, नकुल महतो, सपन महतो, अशोक सिंह, झंटू, गोविंद सरोज, सुशील मार्डी, दुलाराम, आनंद गोयल, प्रकाश निषाद, बाबूलाल मुर्मू, मंटू महतो, अशोक सिंह, अनिल सिंह, ग्राम प्रधान पुरुषोत्तम सोरेन, सुनील मार्डी, फूलचांद टुडू, दुर्गाचरण मुर्मू, विमल मार्डी, ध्यानचंद्र सोरेन, गोपाल कोईरी, महेश्वर माहली, रायसेन सोरेन, स्वपन चक्रवर्ती समेत ग्रामीण शामिल थे.खड़ियाडीह में प्रभाकर महतो के समाधि स्थल पर किया नमन
खड़ियाडीह में प्रभाकर महतो के समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा हुई. समाधि पर पुष्प अर्पित किया गया. उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना हुई. यहां स्व प्रभाकर महतो की पत्नी पूर्णिमा महतो, पुत्र देवाशीष महतो, भाई मंटू महतो, सुनील महतो, छबि रानी महतो, बहन अनिला महतो, आकाश महतो, प्रकाश महतो आदि उपस्थित थे. उनके घर पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया गया.
गालूडीह शहीद चौक पर किया माल्यार्पण
गालूडीह शहीद चौक पर स्थापित शहीद सुनील महतो और प्रभाकर महतो की मूर्ति पर झामुमो नेताओं ने नमन किया. यहां से सभी बाघुड़िया और खड़ियाडीह लिए रवाना हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
