जमशेदपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेर बदल: SSP ने एक साथ 53 अफसरों को बदला, यहां देखें पूरी लिस्ट

Jamshedpur Police Transfer: जमशेदपुर एसएसपी ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 53 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है. कदमा, जादुगोड़ा, जुगसलाई और मानगो समेत कई थानों के प्रभारियों को बदला गया है. सभी को तत्काल योगदान का निर्देश है. यहां देखें पूरी लिस्ट.

Jamshedpur Police Transfer, जमशेदपुर (संजीव भारद्वाज) : पूर्वी सिंहभूम जिला (जमशेदपुर) पुलिस बल में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है. जिले की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक ने कुल 53 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया है. जिला आदेश संख्या 419 के तहत निरीक्षक, उप-निरीक्षक और सहायक उप-निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं.

कदमा और जादुगोड़ा में निरीक्षकों की अदला-बदली

इस फेरबदल के तहत कदमा थाना और जादुगोड़ा अंचल में निरीक्षकों की अदला-बदली की गयी है. कदमा थाना प्रभारी प्रवेश चंद्र सिन्हा को जादुगोड़ा का अंचल निरीक्षक बनाया गया है. वहीं जादुगोड़ा के अंचल निरीक्षक दिलीप कुमार यादव को कदमा थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है.

कई थानों को मिले नए प्रभारी

एसएसपी के आदेश के अनुसार जिले के कई थानों में नये प्रभारियों की नियुक्ति की गयी है. जमशेदपुर के एसएसपी आदेशानुसार थाना प्रभारी संतोष कुमार-1 को जुगसलाई थाना भेजा गया है, जबकि सीतारामडेरा थाना से राजेश कुमार को चाकुलिया का नया प्रभारी बनाया गया है. जबकि थाना प्रभारी करमपाल भगत को परसुडीह थाना में स्थानांतरित कर दिया गया है. उनकी जगह ओलिडीह ओपी के विष्णु चरण भोग्ता को पटमदा थाना का प्रभारी बनाया गया है. धनंजय कुमार पासवान को कदमा का थानेदार बनाया गया है, जबकि जुगसलाई थाना के मुकेश कुमार साव को कोवाली थाना की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. उसी तरह अमर पोद्दार को मानगो थाना भेजा गया है, जबकि गोलमुरी पुलिस केंद्र से दुर्गा तिर्की को श्यामसुंदरपुर थाना का नया प्रभारी बनाया गया है.

Also Read: श्रद्धालुओं से बदसलूकी बर्दाश्त नहीं! रामगढ़ के रजरप्पा मंदिर में निकास द्वार से एंट्री बंद, लगेंगे 8 CCTV कैमरे

यातायात और पुलिस केंद्र में भी बदलाव

यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई पदाधिकारियों को साकची, बिष्टुपुर और मानगो यातायात थाने में तैनात किया गया है. इसके अलावा गोलमुरी पुलिस केंद्र में लंबे समय से पदस्थापित कई सहायक उप-निरीक्षकों को विभिन्न थानों के साथ-साथ साइबर सेल और एटीएफ कार्यालय में भेजा गया है.

तत्काल योगदान का निर्देश

एसएसपी ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने वर्तमान पदस्थापन स्थल से स्थानांतरित होकर अविलंब नये पदस्थापन स्थल पर योगदान दें. योगदान देने के बाद उन्हें अनुपालन प्रतिवेदन कार्यालय में जमा करना होगा. आदेश की प्रति कोल्हान प्रमंडल के डीआईजी, ग्रामीण एसपी और नगर एसपी सहित संबंधित अधिकारियों को भेज दी गयी है.

Also Read: गुरुग्राम हादसे के पीड़ितों को ‘न्याय’: संजय सेठ की पहल पर 20-20 लाख का मुआवजा और नौकरी का ऑफर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >