East Singhbhum News : खड़े ट्रक से टकराया कंटेनर हरियाणा के चालक की मौत

केबिन में फंसने से चालक की मौत हुई, पुलिस ने वाहनों को जब्त किया

घाटशिला. घाटशिला थाना क्षेत्र के पावड़ा में नेशनल हाइवे पर मंगलवार रात करीब दो से तीन बजे के बीच सड़क दुर्घटना में कंटेनर चालक की मौत हो गयी. सड़क किनारे खड़े बालू लदे ट्रक में पीछे से आ रहे कंटेनर की टक्कर हो गयी. मृतक की पहचान रशीद खान (35) के रूप में हुई है, जो हरियाणा के मेवात (मेवाड़) जिले का निवासी था. पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है. मामले की छानबीन शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, बालू लदा ट्रक (जेएच 01 सीएच 2232) हाइवे पर खड़ा था, तभी पीछे से आ रहे कंटेनर (एनएल 01क्यू 5711) ने उसे जबरदस्त टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया. चालक केबिन में ही बुरी तरह फंस गया.

अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित :

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और घाटशिला पुलिस मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद चालक को क्षतिग्रस्त केबिन से बाहर निकाला गया. तुरंत घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया. हालांकि, वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. एम हांसदा ने चालक को मृत घोषित कर दिया.

कंटेनर में अकेला था चालक :

बताया गया कि हादसे के वक्त कंटेनर में रशीद अकेला ही था, उसके साथ कोई खलासी मौजूद नहीं था. पुलिस ने जमशेदपुर स्थित कंटेनर एजेंसी को घटना की जानकारी दे दी है. शव का पोस्टमार्टम घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में कराया जा रहा है, जिसके बाद इसे एजेंसी के माध्यम से परिजनों को सौंप दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >