बंगाल में 2 चरण में होंगे चुनाव, 152 सीट पर 23 अप्रैल और 142 सीट पर 29 को वोटिंग, काउंटिंग 4 मई को

West Bengal Elections 2026 Date: बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने कर दी है. बंगाल चुनाव इस बार सिर्फ 2 चरणों में कराये जायेंगे. 152 सीट पर 23 अप्रैल को और 142 सीट पर 29 अप्रैल को वोटिंग होगी. सभी 294 सीटों पर मतगणना 4 मई को कराये जायेंगे. इलेक्शन कमीशन ने यह जानकारी दी है.

West Bengal Elections 2026 Date: पश्चिम बंगाल में वर्ष 2026 के विधानसभा चुनाव सिर्फ 2 चरणों में होंगे. चीफ इलेक्शन कमिश्नर (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने रविवार को दिल्ली में इसका ऐलान किया. ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पश्चिम बंगाल की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को और 142 सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग होगी. सभी 294 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान की गिनती यानी काउंटिंग एक साथ 4 मई को होगी.

बंगाल चुनाव 2026 का पूरा कार्यक्रम

कार्यक्रमसीट और तारीखसीट और तारीख
कितनी सीटों पर होगी वोटिंग152142
अधिसूचना जारी करने की तारीख30 मार्च 202602 अप्रैल 2026
नामांकन की अंतिम तारीख06 अप्रैल 202609 अप्रैल 2026
नामांकन पत्रों की जांच की तारीख07 अप्रैल 202610 अप्रैल 2026
नाम वापस लेने की आखिरी तारीख09 अप्रैल 202613 अप्रैल 2026
वोटिंग की तारीख23 अप्रैल 202629 अप्रैल 2026
काउंटिंग की तारीख04 मई 202504 मई 2026
चुनाव की प्रक्रिया हो जायेगी पूरी06 मई 202606 मई 2026

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

80719 मतदान केंद्रों पर होगी वोटिंग

चुनाव आयोग ने बताया है कि पश्चिम बंगाल में इस बार 80719 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगी. इसमें 19708 मतदान केंद्र शहरी क्षेत्रों में हैं और 61011 बूथ ग्रामीण क्षेत्रों में. प्रति बूथ पर औसत 798 वोटर मतदान करेंगे. बंगाल में 634 मॉडल मतदान केंद्र होंगे. महिलाओं के द्वारा मैनेज बूथ की संख्या 10361 और दिव्यांगों द्वारा मैनेज्ड बूथों की संख्या 74 होगी. चुनाव आयोग ने 100 फीसदी मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग कराने की घोषणा की है.

मतदान केंद्रों की संख्या80719
शहरी मतदान केंद्र19708
ग्रामीण मतदान केंद्र61011
औसत मतदाता798
मॉडल मतदान केंद्र634
महिलाओं द्वारा मैनेज्ड बूथ10361
वेबकास्टिंग100 प्रतिशत
दिव्यांगों द्वारा मैनेज्ड बूथ74

शुद्ध मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला – ज्ञानेश कुमार

निर्वाचन आयोग ने रविवार को नयी दिल्ली में पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषण की. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि शुद्ध मतदाता सूची हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है. किसी भी पात्र मतदाता को हटाया नहीं जाना चाहिए और किसी भी अपात्र मतदाता को शामिल नहीं किया जाना चाहिए.

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बीएलओ को बधाई दी

ज्ञानेश कुमार ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान अच्छा काम करने के लिए बीएलओ को बधाई दी. उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर तैनात पीठासीन अधिकारी हर 2 घंटे में मतदान प्रतिशत अपलोड करेंगे और चुनाव समाप्त होने के तुरंत बाद मतदान के आंकड़े अपलोड किये जायेंगे.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले ममता बनर्जी सरकार ने पुरोहितों और मुअज्जिनों का मानदेय बढ़ाया

बंगाल में विचाराधीन वोटरों को लेकर सस्पेंस, जानें कहां तक पहुंचा है SIR का काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >