ठेका मजदूरों के मुद्दे पर प्रबंधन के साथ वार्ता आज

Updated at : 09 Jan 2017 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
ठेका मजदूरों के मुद्दे पर प्रबंधन के साथ वार्ता आज

मुसाबनी : बाकड़ा आम बगान में रविवार को झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन की बैठक रूपाई हांसदा की अध्यक्षता में हुई. इसमें बागजांता डिकलाइन में ठेका मजदूरों के मुद्दे पर चर्चा हुई. 16 दिसंबर को डीएसपी कार्यालय में हुई वार्ता में प्रबंधन ने जनवरी के प्रथम सप्ताह में काम से बैठाये गये मजदूरों को पुन: नियुक्ति […]

विज्ञापन

मुसाबनी : बाकड़ा आम बगान में रविवार को झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन की बैठक रूपाई हांसदा की अध्यक्षता में हुई. इसमें बागजांता डिकलाइन में ठेका मजदूरों के मुद्दे पर चर्चा हुई. 16 दिसंबर को डीएसपी कार्यालय में हुई वार्ता में प्रबंधन ने जनवरी के प्रथम सप्ताह में काम से बैठाये गये मजदूरों को पुन: नियुक्ति करने का आश्वासन दिया था,

लेकिन अबतक कोई पहल नहीं होने से मजदूरों में रोष है. श्री हांसदा ने कहा कि इस मुद्दे पर यूसिल उप प्रबंधक ने 9 जनवरी को जादूगोड़ा में वार्ता के लिए बुलाया है. उक्त वार्ता में काम से हटाये गये मजदूरों के पुन: बहाली का निर्णय नहीं होता है, तो दस जनवरी से यूनियन जादूगोड़ा से बागजांता काम करने आने वाले मजदूरों को रोका जायेगा. बैठक में राजन कैवर्त, सेराल हेंब्रम, सचिव सीके भकत, संगठन सचिव नारायण हेंब्रम,शेखर कैवर्त्त, फागू मार्डी, सिंगराई हांसदा, गणेश कर्मकार, सुकलाल सोरेन आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola