झामुमो पर बढ़ा है जनता का भरोसा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के नेताजी शिशु उद्यान में गुरुवार को प्रखंड अध्यक्ष असीत मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित झामुमो के सम्मान समारोह में मंडल अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने वाले भाजपा नेता निर्मल दूबे तामझाम के साथ अपने समर्थकों के साथ झामुमो में शामिल हो गये. बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह […]
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के नेताजी शिशु उद्यान में गुरुवार को प्रखंड अध्यक्ष असीत मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित झामुमो के सम्मान समारोह में मंडल अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने वाले भाजपा नेता निर्मल दूबे तामझाम के साथ अपने समर्थकों के साथ झामुमो में शामिल हो गये.
बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह विधायक चंपई सोरेन ने कहा कि पंचायत चुनाव में साबित हो गया है कि झामुमो के प्रति जनता का विश्वास और भरोसा बढ़ा है. सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा नेता निर्मल दूबे का पार्टी में शामिल होना भी इस बात का संकेत है. विभिन्न दलों के नेता झामुमो का दामन थाम रहे हैं. इन्हें पार्टी में उचित सम्मान मिलेगा.
उन्होंने कहा कि झामुमो माटी की पार्टी है. अलग झारखंड राज्य के लिए लड़ाई लड़ी है और इस राज्य का विकास भी करेगी. भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी है. इसके शासनकाल में आम जनता ठगा महसूस कर रही है. राज्य में पूंजीपतियों की सरकार चल रही है. भाजपा ने अच्छे दिनों का वायदा कर जनता को छला है. जनता यह समझ गयी है और इसका जवाब देगी. उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में झामुमो का परचम लहराया है. अगले विधान सभा चुनाव में भी पार्टी का डंका बजना तय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




