डैम में जमा हुआ 92 मीटर लेबल तक पानी

Published at :16 Jul 2013 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
डैम में जमा हुआ 92 मीटर लेबल तक पानी

गालूडीह : सुवर्णरेखा परियोजना के गालूडीह बराज डैम का दो फाटक (गेट) मंगलवार को खोल दिया गया. इस डैम में कुल 18 फाटक लगे हैं, जिसमें बुधवार की सुबह 10 बजे के बाद दो फाटक खोले गये. दो फाटकों के खुलते ही दो दिनों से डैम के पूर्व दिशा में सूख चुकी सुवर्णरेखा में पानी […]

विज्ञापन

गालूडीह : सुवर्णरेखा परियोजना के गालूडीह बराज डैम का दो फाटक (गेट) मंगलवार को खोल दिया गया. इस डैम में कुल 18 फाटक लगे हैं, जिसमें बुधवार की सुबह 10 बजे के बाद दो फाटक खोले गये.

दो फाटकों के खुलते ही दो दिनों से डैम के पूर्व दिशा में सूख चुकी सुवर्णरेखा में पानी बहने लगा. इससे आइसीसी समेत नदी के तटवर्ती इलाकों में स्थित छोटे बड़े कल-कारखानों को भी अब पानी की समस्या समाप्त हो जायेगी. जानकारी हो कि बराज डैम का फाटक 30 जून को सुबह सात बजे बंद किया गया था.

दो दिनों के अंदर मंगलवार सुबह दस बजे के बाद इस डैम में 92 मीटर (आरएल) तक पानी स्टोर हो गया. जब 92 मीटर लेबल के निशान को पानी पार कर गया, तो परियोजना पदाधिकारियों के निर्देश पर डैम के दो फाटक खोल दिये गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola