घाटशिला में आंधी और बारिश से भारी तबाही
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2019 3:15 AM
घाटशिला : अनुमंडल में गुरुवार की दोपहर 3.30 बजे अचानक आयी आंधी ने भारी तबाही मचाई. धालभूमगढ़, गालूडीह समेत अन्य इलाकों में काफी नुकसान पहुंचा. काशिदा के तामुकपाल-बनबेड़ा गांव में वज्रपात से दुर्गा सोरेन (70) की मौत हो गयी. उन्हें घायल अवस्था में एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया. यहां डॉ अशरफ बदर ने […]
घाटशिला : अनुमंडल में गुरुवार की दोपहर 3.30 बजे अचानक आयी आंधी ने भारी तबाही मचाई. धालभूमगढ़, गालूडीह समेत अन्य इलाकों में काफी नुकसान पहुंचा. काशिदा के तामुकपाल-बनबेड़ा गांव में वज्रपात से दुर्गा सोरेन (70) की मौत हो गयी. उन्हें घायल अवस्था में एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया.
यहां डॉ अशरफ बदर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. दुर्गा सोरेन के पुत्र सिकन सोरेन व पत्नी रानी सोरेन ने बताया कि बारिश के कुछ ही देर बाद वज्रपात हुआ. वज्रपात से उसके पिता घायल होकर जमीन पर गिर गये. उन्हें अस्पताल ले गये, लेकिन बचाया नहीं जा सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










