पानी छोड़ते ही कटुशोल केनाल ध्वस्त, धान रोपे गये खेत डूबे
Updated at : 24 Jul 2017 4:02 AM (IST)
विज्ञापन

बहरागोड़ा : इस साल पहली बार बारिश का पानी छोड़ते ही सुवर्णरेखा परियोजना के तहत निर्मित केनाल के घटिया निर्माण की पोल खुल गयी है. रविवार की भोर में बहरागोड़ा के कटुशोल के पास पानी के बहाव से केनाल ध्वस्त हो गया. आसपास के धान रोपित अनेक खेत पानी से डूब गये. केनाल की मरम्मत […]
विज्ञापन
बहरागोड़ा : इस साल पहली बार बारिश का पानी छोड़ते ही सुवर्णरेखा परियोजना के तहत निर्मित केनाल के घटिया निर्माण की पोल खुल गयी है. रविवार की भोर में बहरागोड़ा के कटुशोल के पास पानी के बहाव से केनाल ध्वस्त हो गया. आसपास के धान रोपित अनेक खेत पानी से डूब गये. केनाल की मरम्मत नहीं हुई या पानी बंद नहीं किया गया,
तो किसानों का भारी नुकसान हो सकता है. क्षेत्र के किसान चिंतित हैं.
कई किसानों ने बताया कि केनाल निर्माण के दौरान घटिया निर्माण की शिकायत कई बार की गयी. पदाधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया. नतीजतन केनाल में पानी छोड़ते ही केनाल ध्वस्त हो गया. किसानों का कहना है कि विभाग इसकी मरम्मत जल्द कराये या फिर केनाल में पानी छोड़ना बंद किया जाये. अगर ऐसा नहीं हुआ तो रोपे गये धान के पौधे पानी में डूबने के कारण सड़ जायेंगे और भारी नुकसान होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




