चाकुलिया में लगा तीज मेला साज-श्रृंगार के लगे स्टॉल

चाकुलिया : चाकुलिया के पुराना बाजार स्थित अग्रसेन भवन में शनिवार शाम मारवाड़ी महिला समिति के तत्वावधान में मन भावन तीज मेला का आयोजन किया गया, जिसका उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि झारखंड प्रादेशिक अध्यक्ष अनिता अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. उन्होंने कहा कि चाकुलिया जैसे छोटे से कस्बे में मारवाड़ी महिला समिति द्वारा तीज […]

चाकुलिया : चाकुलिया के पुराना बाजार स्थित अग्रसेन भवन में शनिवार शाम मारवाड़ी महिला समिति के तत्वावधान में मन भावन तीज मेला का आयोजन किया गया, जिसका उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि झारखंड प्रादेशिक अध्यक्ष अनिता अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

उन्होंने कहा कि चाकुलिया जैसे छोटे से कस्बे में मारवाड़ी महिला समिति द्वारा तीज मेला का भव्य आयोजन करना सराहनीय है. तीज मेला महिलाओं के लिए है. इससे महिलाएं आगे बढ़ेंगी.
मौके पर झारखंड प्रादेशिक सचिव ललिता अग्रवाल, सह सचिव रेखा जैन आदि उपस्थित थे. मेला के सफल संचालन में रीता लोधा, बबिता रूंगटा, मधु झुनझुनवाला, राजश्री रूंगटा, पुष्पा रूंगटा, मंजू अग्रवाल, चंदा रूंगटा, राजकुमारी रूंगटा, उषा केडि़या, सरित छावछरिया, अनिता झुनझुनवाला, चंदा रूंगाट आदि ने अहम भूमिका निभायी. मेला में पश्चिम बंगाल और झारखंड के व्यापारियों द्वारा विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाये गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >