East Singhbhum News : मवेशी चराने गयी महिला से दुष्कर्म, आरोपी हुआ फरार

1 अप्रैल की घटना, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी शुरू

चाकुलिया. चाकुलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से दुष्कर्म का मामला आया है. पीड़िता ने चाकुलिया थाना में लिखित शिकायत की है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी की पहचान गांव के दूला हांसदा के रूप में हुई है. चाकुलिया थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है. वहीं, आरोपी दूला हांसदा की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि अपराधी को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जायेगा. पीड़िता के अनुसार, घटना 1 अप्रैल की दोपहर करीब 12 बजे की है. वह गांव से कुछ दूर शाखा नहर के पास अपने मवेशियों को चरा रही थी. उसी दौरान पास में बैल चरा रहे आरोपी दूला हांसदा ने उसे अकेला पाकर पीछे से पकड़ लिया. उसे जबरन नहर के पास ले गया और दुष्कर्म किया. घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया.

पंचायत में नहीं आया आरोपी पांच दिन बाद प्राथमिकी दर्ज

पीड़िता ने घर पहुंचकर अपने पति को घटना की जानकारी दी. न्याय के लिए दंपती सबसे पहले ग्राम प्रधान के पास पहुंचे. ग्राम प्रधान ने मामले को सुलझाने और आरोपी का पक्ष जानने के लिए उसे पंचायत में बुलाया, लेकिन वह पिछले 5 दिनों से लगातार पंचायत की बैठकों से गायब रहा. पंचायत से न्याय की उम्मीद टूटते देख पीड़िता ने अंततः थाने का दरवाजा खटखटाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >