जंगली हाथी के पटकने से घायल युवक की मौत

Updated at : 12 Jun 2017 2:42 AM (IST)
विज्ञापन
जंगली हाथी के पटकने से घायल युवक की मौत

गालूडीह : गालूडीह के धाधकीडीह में पांच जून को जंगली हाथियों के झुंड ने धमकबेड़ा गांव के सुरेंद्र नाथ महतो (50) को पटक दिया था. उसे वन विभाग और परिजनों ने टीएमएच में भर्ती कराया था. वहां छह दिन बाद 10 जून की रात सुरेंद्र महतो की मौत हो गयी. सूचना पाकर रविवार की सुबह […]

विज्ञापन

गालूडीह : गालूडीह के धाधकीडीह में पांच जून को जंगली हाथियों के झुंड ने धमकबेड़ा गांव के सुरेंद्र नाथ महतो (50) को पटक दिया था. उसे वन विभाग और परिजनों ने टीएमएच में भर्ती कराया था. वहां छह दिन बाद 10 जून की रात सुरेंद्र महतो की मौत हो गयी. सूचना पाकर रविवार की सुबह परिजन और गालूडीह के वनपाल पवन सिंह टीएमएच पहुंचे.

वनपाल ने बताया कि अस्पताल का बिल करीब 90 हजार हो गया है. विभाग बिल भुगतान करेगा, तो मुआवजा से कट जायेगा. ग्रामीणों व परिजनों ने कहा कि मुआवजा पूरा भुगतान किया जाय और अस्पताल का बिल भी विभाग दे. इस पर सांसद, विधायक, डीएफओ से गुहार लगायी गयी. अस्पताल का बिल माफ कराया जाये, ताकि गरीब को मुआवजा की पूरी राशि मिल सके. रविवार शाम तक शव टीएमएम में पड़ा था. परिजन शव लाने गये थे. विभाग ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा.

पांच जून को घायल हुआ था, टीएमएच में 10 जून को दम तोड़ा
वन विभाग पहुंचा, कहा- अस्पताल बिल देंगे, तो मुआवजा कट जायेगा
सांसद, विधायक से अस्पताल बिल माफ कराने की लगायी गुहार
अस्पताल का बिल हुआ 90 हजार, परिजन- विभाग चुकाये बिल
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola