पोड़ैयाहाटसड़क हादसे में एक ही परिवार के चार की मौत, छह घायल

शिकारीपाड़ा / दुमका : शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र मे लोरीपहाड़ी-मलूटी पथ पर घटकपुर के पास सोमवार की देर रात एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिसमें पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले के मोहम्मदबाजार थाना क्षेत्र के डामरा गांव के रहने वाले एक ही परिवार के चार सदस्यों की जान चली गयी, जबकि छह का इलाज रामपुरहाट […]
शिकारीपाड़ा / दुमका : शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र मे लोरीपहाड़ी-मलूटी पथ पर घटकपुर के पास सोमवार की देर रात एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिसमें पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले के मोहम्मदबाजार थाना क्षेत्र के डामरा गांव के रहने वाले एक ही परिवार के चार सदस्यों की जान चली गयी, जबकि छह का इलाज रामपुरहाट के सदर अस्पताल में चल रहा है.
इस हादसे में 37 वर्षीय विमान लेट, 60 वर्षीय पार्वती लेट (विमान लेट की मां) एवं 50 वर्षीय शिवानी लेट (विमान की चाची) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सिमांतो लेट सहित सात गंभीर व्यक्तियों क्रमश: जयदेव लेट, पिंकी लेट, अर्पिता लेट, अंजली बागती, अनिमा लेट, तिथि लेट को सदर अस्पताल रामपुरहाट में भर्ती कराया गया. वहां इलाज के क्रम में मंगलवार की सुबह 10 वर्षीय बच्ची तिथि लेट की मौत हो गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




