दो मोटरसाइकिल बरामद

दुमका : मुफस्सिल थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों से दो मोटरसाइकिलें बरामद की है. आशंका जतायी जा रही है कि ये दोनों ही मोटरसाइकिलें चोरी की है. इनमें से एक मोटरसाईकिल का इंजन खोल दिया गया था, जबकि दूसरे के नंबर प्लेट को मोड़ दिया गया था, ताकि उसका नंबर कोई […]
दुमका : मुफस्सिल थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों से दो मोटरसाइकिलें बरामद की है. आशंका जतायी जा रही है कि ये दोनों ही मोटरसाइकिलें चोरी की है. इनमें से एक मोटरसाईकिल का इंजन खोल दिया गया था, जबकि दूसरे के नंबर प्लेट को मोड़ दिया गया था, ताकि उसका नंबर कोई देख न पाये.
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने क्रमश: जेएच 17 सी 5408 नंबर वाली पेशन प्रो को रामगढ़ रोड में रानीडिंडा के पास से, जबकि जेएच 04 जी 7838 को दुम गांव के पास से बरामद किया. दोनो ही गांवों के बीच करीब एक किमी का ही फासला है. आशंका जतायी जा रही है कि चोरी के बाद बाइक को इन इलाके में छिपा दिया गया था. बहरहाल पुलिस दोनो मोटरसाईकिलों के मालिक के बारे में पता लगाने में जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




