स्थानांतरण के विरोध में प्राथमिक शिक्षकों ने की बैठक

दुमका : झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक धर्मेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें शिक्षकों ने पिछले दिनों जिले भर के कुछ प्राथमिक शिक्षकों के स्थानांतरण पर विचार-विमर्श किया गया. कहा गया कि शिक्षक-शिक्षिकाओं का स्थानांतरण काफी दूर-दूर किया गया है. जहां जाना महिलाओं के लिए मुश्किल भरा है. कुछ ऐसे भी […]
दुमका : झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक धर्मेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें शिक्षकों ने पिछले दिनों जिले भर के कुछ प्राथमिक शिक्षकों के स्थानांतरण पर विचार-विमर्श किया गया. कहा गया कि शिक्षक-शिक्षिकाओं का स्थानांतरण काफी दूर-दूर किया गया है. जहां जाना महिलाओं के लिए मुश्किल भरा है. कुछ ऐसे भी जगह स्थानांतरण कर दिये गये, जहां पद रिक्त नहीं था. बैठक में नियुक्ति की तिथि से ग्रेड वन का लाभ देते हुए वेतन निर्धारण का आदेश निकालने के बाद भी अनुमोदन नहीं किये जाने पर भी रोष जताया गया. मामले में डीएसइ से मिलने और समाधान का अनुरोध करने का प्रस्ताव पारित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




