लोक अदालत में 32 मामले निष्पादित

Published at :29 Jan 2017 12:22 AM (IST)
विज्ञापन
लोक अदालत में 32 मामले निष्पादित

दुमका : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ब्रजेंद्र नाथ पांडेय की अध्यक्षता में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में लोक अदालत आयोजित की गयी, जिसमें तीन बेंचों द्वारा कुल 32 मामले निष्पादित किये गये. न्यायालय में लंबित मामलों के अलावा दुमका जिले के विभिन्न विभागों के फौजदारी व […]

विज्ञापन

दुमका : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ब्रजेंद्र नाथ पांडेय की अध्यक्षता में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में लोक अदालत आयोजित की गयी, जिसमें तीन बेंचों द्वारा कुल 32 मामले निष्पादित किये गये. न्यायालय में लंबित मामलों के अलावा दुमका जिले के विभिन्न विभागों के फौजदारी व दीवानी संबंधी मामले आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निपटारे किये गये. बेंच नंबर एक में जिला एवं सत्र न्यायाधीश-2 रिजवान अहमद, अधिवक्ता राकेश कुमार व सिकंदर मंडल, के द्वारा कुल 11 मामले निष्पादित किये गये,

वहीं बेंच नंबर-2 में न्यायिक दंडाधिकारी निशिथ कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू व अधिवक्ता शर्मिला सिन्हा के द्वारा 21 वादों को निष्पादित किया गया. तीसरे बेंच में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी वाल्टर भेंगरा, स्थायी लोक अदालत के सदस्य सत्येंद्र कुमार सिंह तथा अधिवक्ता प्रदीप कुमार सिंह शामिल थे, पर इस बेंच से एक भी मामला निपटरा नहीं किया गया. लोक अदालत के उद‍्घाटन सत्र में जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय पवन कुमार, जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ एसएन मिश्रा, सीजेउएम अमरेश कुमार, डीएलएसए सचिव संजय कुमार दूबे, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह व सचिव राघवेंद्र पांडेय मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola