छोटा विमल ने वॉकी-टॉकी से दी थी एसपी के आने की सूचना

दुमका : तीन वर्ष पहले 2 जुलाई 2013 को काठीकुंड थाना अंतर्गत जमनी गांव के अमतल्ला के बीच नक्सलियों ने पाकुड़ एसपी अमरजीत बलिहार और पांच जवान की हत्या कर दी थी. इसमें संलिप्त छोटा विमल उर्फ विमल हेब्रम को दुमका पुलिस ने छापेमारी कर शिकारीपाड़ा के धरमपुर गांव स्थित उसके घर से 11 जुलाई […]
दुमका : तीन वर्ष पहले 2 जुलाई 2013 को काठीकुंड थाना अंतर्गत जमनी गांव के अमतल्ला के बीच नक्सलियों ने पाकुड़ एसपी अमरजीत बलिहार और पांच जवान की हत्या कर दी थी. इसमें संलिप्त छोटा विमल उर्फ विमल हेब्रम को दुमका पुलिस ने छापेमारी कर शिकारीपाड़ा के धरमपुर गांव स्थित उसके घर से 11 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के मुताबिक जुलाई 2013 में ही बसकिया पहाड़ पर ही पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला करने की योजना बनायी गयी थी. इसे लेकर इलाके की रेकी भी की गयी थी एवं अलग-अलग लोगों को अलग-अलग काम भी सौंपा गया था.
जिसमें छोटा विमल को वॉकी-टॉकी से पेट्रोलिंग गाड़ी की आने की सूचना देने का काम सौंपा गया था. घटना के दिन दोपहर को घात लगाये बैठे नक्सलियों को छोटा विमल ने बोलेरो एवं स्कॉर्पियो गाड़ी आने की सूचना वायरलेस से दी. जिसके बाद सभी नक्सली अलर्ट हो गये और गाड़ी के पहुंचते ही ताबड़-तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.
करीब आधे घंटे तक फायरिंग चली. जिसमें छह पुलिस कर्मी घटनास्थल पर ही मारे गये. वहीं फायरिंग के क्रम में पाकुड़ एसपी अमरजीत बलिहार की भी मौत हो गयी. घटना के बाद नक्सलियों ने वहां से दो एके 47, चार इनसाज रायफल, मैगजीन व कारतूस लूट ले गये. विमल कद में छोटा होने के कारण दल में छोटा विमल के नाम से प्रसिद्ध है. वहीं उसकी अन्य नक्सली गतिविधियों में भी संलिप्तता रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




