प्रभावित रहेगी कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति

Published at :03 Jun 2016 7:13 AM (IST)
विज्ञापन
प्रभावित रहेगी कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति

दुमका : वल ललमटिया से बिजली की उपलब्धता रहने की स्थिति में शुक्रवार 3 जून को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक दुमका, पाकुड़, गोड‍्डा एवं देवघर जिले में सीमित बिजली की आपूर्ति होने की संभावना है. झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड के दुमका संचरण अंचल के अधीक्षण अभियंता से मिली जानकारी के […]

विज्ञापन

दुमका : वल ललमटिया से बिजली की उपलब्धता रहने की स्थिति में शुक्रवार 3 जून को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक दुमका, पाकुड़, गोड‍्डा एवं देवघर जिले में सीमित बिजली की आपूर्ति होने की संभावना है. झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड के दुमका संचरण अंचल के अधीक्षण अभियंता से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को इस अवधि में आवश्यक मेनटेनेंस कार्य किया

जायेगा. इसके लिए 220/132 केवी मदनपुर(दुमका) ग्रीड सब स्टेशन एवं संयोजित 220 केवी रूपनारायणपुर-दुमका संचरण लाइन का शट डाउन लिया जायेगा. इस शट डाउन अवधि में एक ही पावर स्त्रोत ललमटिया सिस्टम से पावर की उपलब्धता होने के कारण दुमका, पाकुड़, गोड‍्डा एवं देवघर जिले में प्रतिबंधित भार पर बिजली आपूर्ति की जा सकेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola