बांस लदा ट्रैक्टर पलटा युवक घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jun 2014 6:14 AM
नोनीहाट : मंगलवार संध्या को नोनीहाट चंद्रदीप गांव के समीप बांस से लदा ट्रैक्टर पलट गया. जिसकी चपेट में आने से साइकिल सवार रामनाथ राणा घायल हो गये. उसे हंसडीहा थाना पुलिस ने सरैयाहाट समुदायिक स्वाथ्य केंद्र में भरती कराया गया. वह जरमुंडी थाना क्षेत्र के ढोड़ी गांव का रहने वाला हैं. वह अपनी बेटी […]
नोनीहाट : मंगलवार संध्या को नोनीहाट चंद्रदीप गांव के समीप बांस से लदा ट्रैक्टर पलट गया. जिसकी चपेट में आने से साइकिल सवार रामनाथ राणा घायल हो गये. उसे हंसडीहा थाना पुलिस ने सरैयाहाट समुदायिक स्वाथ्य केंद्र में भरती कराया गया. वह जरमुंडी थाना क्षेत्र के ढोड़ी गांव का रहने वाला हैं.
वह अपनी बेटी के ससुराल रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव साइकिल से जा रहा था. बांस लदा ट्रैक्टर असंतुलित हो जाने से पलट गया. किनारे जा रहे साइकिल सवार उसके चपेट में आ गया. हंसडीहा थाना पुलिस ने ट्रैक्टर व बांस को जब्त कर लिया. थाना प्रभारी उदय शंकर सिंह ने बताया कि रामनाथ का इलाज सरैयाहाट सामुदायिक केंद्र में चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










