आम, लीची व सब्जी की खेती को नुकसान

दुमका : उपराजधानी दुमका में सोमवार को 10 मिनट की हुई बारिश गर्मी से राहत तो देनेवाली साबित नहीं ही हुई, भारी परेशानी लेकर भी आयी. आंधी व दो-ढाई इंच के ओले के साथ हुई थोड़ी देर की इस बारिश ने आम व लीची के अलावा कद्दू, खीरा, झींगा, नेनुवा, करैला, भिंडी के साथ-साथ गरमा […]
दुमका : उपराजधानी दुमका में सोमवार को 10 मिनट की हुई बारिश गर्मी से राहत तो देनेवाली साबित नहीं ही हुई, भारी परेशानी लेकर भी आयी. आंधी व दो-ढाई इंच के ओले के साथ हुई थोड़ी देर की इस बारिश ने आम व लीची के अलावा कद्दू, खीरा, झींगा, नेनुवा, करैला, भिंडी के साथ-साथ गरमा मूंग की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचाया.
कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ श्रीकांत सिंह के मुताबिक इस बारिश से इस इलाके में अनाज की फसल से ज्यादा आम-लीची व सब्जियों को नुकसान पहुंचा है. आम तो तेज हवा और ओलवृष्टि से गिरे ही, जो वृक्ष में लगे हुए हैं, वह बड़े-बड़े ओले की वजह से चोटिल भी हुए हैं. इससे आम के फलों को नुकसान पहुंचा है. कई फल फट भी गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




