बिजली तार की चोरी अंधेरे में गोविंदपुर गांव

Updated at : 10 Mar 2018 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली तार की चोरी अंधेरे में गोविंदपुर गांव

रानीश्वर : गोविंदपुर पंचायत के बागानपाड़ा से बागजोबड़ा गांव के बीच 13 बिजली के पोल पर से तार की चोरी हो जाने से पंचायत के कई गांव अंधेरे में डूब गया है़ ग्रामीणों ने जल्द से जल्द तार लगवाकर लाइन बहाल करने की मांग विभाग के पदाधिकारी की है़ ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत विभाग […]

विज्ञापन

रानीश्वर : गोविंदपुर पंचायत के बागानपाड़ा से बागजोबड़ा गांव के बीच 13 बिजली के पोल पर से तार की चोरी हो जाने से पंचायत के कई गांव अंधेरे में डूब गया है़ ग्रामीणों ने जल्द से जल्द तार लगवाकर लाइन बहाल करने की मांग विभाग के पदाधिकारी की है़ ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत विभाग थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद भी बिजली तार लगवाने की पहल नहीं की है़

अभी गर्मी का मौसम शुरू होनेवाला है़ इसे देखते हुए विभाग जल्द से जल्द तार लगवाये. गोविंदपुर, चांपाफुली के ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत के मुखिया पंचायत भवन में नहीं बैठते हैं, जिससे मुखिया से तार लगवाने की अनुशंसा करवायी जाये. शनिवार को समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी के जनता दरबार में आवेदन देकर बिजली तार लगवाने का अनुरोध किया जायेगा़

शिकारीपाड़ा में बाइक की डिक्की से एक लाख के जेवरात लेकर भागे उचक्के
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola