आशियाना जलकर राख

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Apr 2014 5:45 AM

विज्ञापन

काठीकुंड : प्रखंड के बड़तल्ला पंचायत के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में बसे बेलबुनी गांव में अगलगी में निकोलस मुमरू का घर जलकर राख हो गया. घटना शुक्रवार देर रात की है. गरमी के कारण परिवार के लोग आंगन में सोये थे. अचानक आग की लपटों से परिवार वालों की नींद टूटी. जिसके बाद पड़ोसियों को […]

विज्ञापन

काठीकुंड : प्रखंड के बड़तल्ला पंचायत के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में बसे बेलबुनी गांव में अगलगी में निकोलस मुमरू का घर जलकर राख हो गया. घटना शुक्रवार देर रात की है. गरमी के कारण परिवार के लोग आंगन में सोये थे. अचानक आग की लपटों से परिवार वालों की नींद टूटी. जिसके बाद पड़ोसियों को जगाया.

आग बुझाने प्रयास ग्रामीणों द्वारा किया गया. लेकिन पानी की कमी के कारण आग पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका. देखते ही देखते हजारों की संपत्ति स्वाहा हो गई. दिहाड़ी मजदूर निकोलस के पास ना तो रहने को घर ना ही खाने को दाना है. ऐसे में परिवार के भरण पोषण हेतु अंचलाधिकारी काठीकुंड से मदद की गुहार लगायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola