बांस-बल्ले के सहारे बिजली के तार

दुमका : जिला 20 सूत्री कार्यान्वयन समिति की बैठक में शहरी क्षेत्र में कई जगहों पर बांस-बल्ले में बिजली के तार खींचे जाने का मामला उठा तो अध्यक्षता कर रहे मंत्री सह अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने विद्युत विभाग से इस शिकायत पर जानकारी मांगी. विभाग के अभियंता ने बताया कि शिकायत पर 176 पोल […]
दुमका : जिला 20 सूत्री कार्यान्वयन समिति की बैठक में शहरी क्षेत्र में कई जगहों पर बांस-बल्ले में बिजली के तार खींचे जाने का मामला उठा तो अध्यक्षता कर रहे मंत्री सह अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने विद्युत विभाग से इस शिकायत पर जानकारी मांगी. विभाग के अभियंता ने बताया कि शिकायत पर 176 पोल लगवाये गये हैं.
सवाल उठाने वाली नगर परिषद अध्यक्ष अमिता रक्षित ने दावा किया कि विभाग झूठा व भ्रामक रिपोर्ट देता रहा है. उन्होंने आग्रह किया कि अध्यक्ष (मंत्री) स्वयं निरीक्षण कर लें. मंत्री ने बैठक खत्म की, तो वे सभी रसिकपुर पहुंचे, जहां मंत्री अमर कुमार बाउरी ने देखा कि वास्तव में बांस के खंभे से बिजली के तार खींचे हुए हैं. मंत्री ने इस मामले में उपायुक्त को कार्रवाई करने का आदेश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




