10 नवंबर को PM Modi झारखंड में फिर भरेंगे हुंकार, चंदनकियारी से इन प्रत्याशियों के लिए मांगेंगे वोट

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी 10 नवंबर को चंदनकियारी से फिर हुंकार भरेंगे. वे इस दिन धनबाद, चंदनकियारी, बोकारो के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे.

धनबाद: विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 नवंबर को चंदनकियारी आयेंगे. वहीं से धनबाद, चंदनकियारी, बोकारो समेत धनबाद संसदीय क्षेत्र के सभी विस क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे. यह जानकारी रविवार को धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने भाजपा के हाउसिंग कॉलोनी स्थित चुनाव कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर दी. उन्होंने कहा है कि धनबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे. धनबाद संसदीय क्षेत्र के सभी छह विधानसभा सीटों से भाजपा प्रत्याशी की जीत तय है.

अमित शाह और जेपी नड्डा भी प्रचार के लिए आएंगे धनबाद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी धनबाद में प्रचार करने आयेंगे. सांसद श्री महतो ने कहा कि धनबाद के भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा पिछले 10 वर्षों से अपने क्षेत्र की जनता के सुख-दु:ख में खड़े रहे हैं. राज्य में भाजपा के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी. जनता ने झामुमो और कांग्रेस के कार्यकाल को देखा है. इनके गठबंधन ने सिर्फ और सिर्फ भय, दहशत व अपराध को बढ़ावा दिया है. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना जल्दबाजी में लायी गयी है ताकि चुनाव में जनता को गुमराह किया जा सके.

Also Read: Chhath Puja 2024: रांची के 72 छठ घाटों पर छठ व्रतियों के लिए क्या है तैयारी? नगर आयुक्त संदीप सिंह ने लिया जायजा

कांग्रेस प्रत्याशी को जनता पहचानती तक नहीं

सांसद ने धनबाद विस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने किसको प्रत्याशी बनाया है, आज तक हम नहीं जानते हैं. कहा कि भाजपा प्रत्याशी के सामने कांग्रेस को प्रत्याशी ही नहीं मिल पा रहा था. ऐसे व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया है जिसे यहां के लोग ठीक से पहचानते भी नहीं. प्रेस वार्ता में धनबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा, सुनील पासवान, सत्येंद्र मिश्रा, मानस प्रसून भी मौजूद थे.

Also Read: Jharkhand Chunav 2024: झारखंड चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुए हेमंत सोरेन के बरहेट से प्रस्तावक मंडल मुर्मू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >