Dhanbad: ग्रामीणों की सजगता से बचा बिजली विभाग का लाखों का केबल, बाइक छोड़कर भागे चोर

Dhanbad: धनबाद में ग्रामीणों की सतर्कता से बिजली विभाग का लाखों रुपये का केबल चोरी होने से बच गया. लोगों को देखकर चोर अपनी बाइक और केबल छोड़कर मौके से फरार हो गए. पूरी खबर नीचे पढ़ें...

Dhanbad (निरसा): एमपीएल ओपी क्षेत्र के मदनडीह में मंगलवार की रात जेबीवीएनएल (बिजली विभाग) का लगभग 6 पोल तार चोरों ने काट लिया था. इसकी भनक स्थानीय ग्रामीणों को लग गई ग्रामीण और कई लोग हो हल्ला करते हुए पहुंचे. कुछ तार का बंडल, केबल एवं एक हीरो स्प्लेंडर बाइक सहित तार काटने के लिए औजार वहीं छोड़कर रात में अंधेरा का फायदा उठाकर चोर भाग खड़े हुए. विभागीय अधिकारियों द्वारा इसकी शिकायत एमपीएल ओपी में किया गया है.

क्या है पूरा मामला

इस संबंध में एसडीओ नीतीश कुमार ने बताया कि विगत रात्रि चोरों द्वारा लाखों रुपया का केबल काट लिया गया था. ग्रामीणों द्वारा हो हल्ला करने के बाद चोर अंधेरे के लाभ उठाकर भाग खड़े हुए. कुछ बंडल केबल व तार काटने के औजार और अपनी पुरानी बाइक छोड़ भाग गए. ग्रामीणों ने इसकी सूचना एमपीएल ओपी को और मुझे दिया. मुझे सूचना मिलते ही मैंने भी ओपी को इसकी जानकारी दी. मौके पर पुलिस पहुंचकर समान एवं बाइक को जब्त कर थाने ले आई.

एसडीओ ने चोरों को पकड़ने का किया आग्रह

एसडीओ ने बताया कि आज सुबह विभाग के अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण किया एवं ग्रामीणों से आग्रह किया कि निर्वाध रूप से बिजली आप लोग को मिले. इसके लिए आप लोग भी विभाग को सहयोग करें. चोरों को पकड़ने में प्रशासन को मदद करें. एसडीओ श्री कुमार ने बताया कि चोरों का इतना मनोबल बढ़ा हुआ है कि कई बार इस तरह की घटना को अंजाम दे चुके हैं. विभाग चोरों से त्रस्त हो चुका है. उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से आग्रह किया कि शीघ्र ही चोरों को पड़कर घटना का उद्भेदन किया जाए.

ये भी पढ़ें…

पिठोरिया में मंडा पूजा का शुभारंभ, 14 दिनों तक चलेगा आस्था का महापर्व

गढ़वा के सदर अस्पताल में कैटरिंग और दुकानदारों को फास्टैग ट्रेनिंग, मिला सर्टिफिकेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >